Lion and Rabbit

client1

Lion and Rabbit

किसी जंगल में एक शेर रहता था| वह हमेशा जंगल में रहने वाले जानवरों को मारकर खा जाता था| इस कारण जंगल के सभी जीव जंतुओं को शेर से बहुत डर लगता था|



एक बार सभी जानवरों ने मिलकर शेर के साथ समझौता कर लिया कि रोजाना एक पशु शेर के भोजन के लिए स्वयं उसके पास चला आएगा| शेर यह बात मान गया| उस दिन से रोज एक जानवर अपनी बारी से शेर के पास पहुंच जाता और दूसरे जानवर बिना डर के जंगल में घूमते|

एक बार खरगोश की बारी आई| वह धीरे-धीरे शेर के पास जा ही रहा था कि अचानक रास्ते में उसे एक तरकीब सूझी| वह बहुत देर करके शेर के पास पहुंचा| शेर भूखा होने के कारण बेचैन अपनी गुफा के बाहर चक्कर लगा रहा था| खरगोश को देखते ही शेर गरजा और बोला:-” अरे खरगोश! तुम इतनी देर से क्यों आए हो? भूख से मेरी जान निकली जा रही है|”