लिखता तो मैं खुद ही हूं ,
पर पढता कोई और है ,
तू तो अपना है दोस्त ,
मैं तुझे कब बोला कि तू गैर है ,
यह तू गैर गैर कहना छोड़ दे ,
अगर अपना नहीं समझता है ,
तो दोस्ती तोड़ दे ,
जब मुझे तू अपना समझता ही नहीं ,
तो फिर मुझे समझाने क्यों लगता है ,
मैं तुझे गैर बोलूं यह कभी हो सकता है ,
अब रहने दे भाई ज्यादा प्यार मत जता ,
तुम मुझसे गुस्सा क्यों हो सच सच यह बता ,
मतलब कि एक छोटी सी बात लेकर मुंह फुला लिया ,
छोटी सी बात के लिए भाई को भुला दिया ,
तू क्या कहता है,
ऐसी बात के लिए दोस्ती तोड़ दूं ,
तू कहे तो मैं दुनिया छोड़ दू ,
अब ज्यादा प्यार मत जता ,
मैं क्या बोला जो तुझे बुरा लगा ,
सच सच ये बता ,
मैं तो किसी को कोई बात भी नहीं बताई,
मैं क्या लिखूं दोस्त तेरे लिए,
मैं ही पागल भाई का छोटा भाई....✍️
~भाई का छोटा भाई
A conversation in words
0 commentsLog in to join the conversation.