मैं ही हमेशा कहूं
तुम भी कह दो कभी ,
हमेशा मैं ही मनाऊं
तुम भी मुझे मनाओ कभी ,
रिश्तों मैं नोक झोंक चलती रहती है
तुम यू न छोड़ कर जाओ कभी ,
जो कभी गलत करू तो
तुम भी समझाओ कभी ,
हमेशा मैं ही निभाऊ
तुम भी रिश्ता निभाओ कभी ,
हमेशा तो मैं ही लिखता रहता हूं
पढ़कर तो सुनाओ तुम कभी ,
झूठ ही सही ,
पर प्यार जताओ तो कभी ,
मुझे भी अच्छा लगता है तारीफ सुनना
मेरी तारीफ में कुछ बताओ कभी ,
बेशक मैं बुरा हूं पर रिश्ता अच्छे से निभाता हूं
यही तो बताओ कभी ,
क्या जरूरत है झूठी अफवाह फैलाने की
दुनिया को सच सच बताओ कभी ,
मैं लिखने को तो पूरा जहां लिख दूं
पर यह दुनिया मेेरा लिखा पढ़े कभी ,
सब मुझे अच्छा बोले
मैं इतना भी तो नहीं हूं सही ,
मोहब्बत मे नहीं टूटा हूं मैं
जो आप लोग तारीफ ना करो मेरी कभी ,
मैं भाई का छोटा भाई
कविता लिखता हूं कभी-कभी...✍️
~भाई का छोटा भाई
A conversation in words
0 commentsLog in to join the conversation.