सर मैं नया बिल गेट्स बनना चाहता हूं ,
यह भाई का छोटा भाई नाम नहीं ,
मै कुछ बडा करना चाहता हूं ,
सर मैं नया बिल गेट्स बनना चाहता हूं
मैं पढ़ने में इतना कमजोर हूं ,
की Sun को सुन पढ़ता हूं ,
पेपरों में सभी को खटकता हूं ,
सर मैं नया बिल गेट्स बनना चाहता हूं ,
इतिहास में ऐसा लिखा कि ,
मुमताज ने ताज बनवाया ,
मजदूरों ने ताज का राज बताया ,
तभी गब्बर ने उनके हाथ कटवाया ,
कुछ भी हो ,
सर मैं नया बिल गेट्स बनना चाहता हूं ,
नहीं आती मुझे भूगोल,
परीक्षा में नंबर आते हैं जीरो बटा गोल ,
अभी भी मै इतना कमजोर हूं ,
लड़की को लकड़ी पढ़ता हूं ,
सर थोड़ा झूठा थोड़ा सही अल्फाज मैं भी गढता हूं ,
अंग्रेजी में थोड़ा गरीब हू ,
पर गणित से ज्यादा करीब हू ,
कुछ भी हो,
सर मैं नया बिल गेट्स बनना चाहता हूं....✍️
*~~भाई का छोटा भाई~*
A conversation in words
0 commentsLog in to join the conversation.