जहाज के साथ पप्पू भी डूब रहा था...
पप्पू का जहाज डूब रहा था...
पर पप्पू हंस रहा था...
दूसरा यात्री : ओए हंस क्यों रहा है?
पप्पू : शुक्र है मैंने रिटर्न टिकट नहीं खरीदा
********************************************
ऑफिस में तो बड़ा शेर बनता है...
पप्पू : ओये तू ऑफिस में तो बड़ा शेर बना फिरता है घर में तुझे क्या हो जाता है?
गोलू : यार होता तो घर में भी शेर ही हूं। बस घर में मुझ पर दुर्गा जी सवार हो जाती हैं।
********************************************
नालायक तूने अपनी मां से ऊंची आवाज मे बात की...
पप्पू : नालायक तूने अपनी मां से ऊंची आवाज में बात की, तेरी इतनी हिम्मत?
बेटा : मुझे पता है पापा आपको जलन हो रही है, क्योंकि आप ऐसा नहीं कर सकते!
********************************************
तेज बाइक मत चलाओ...
पत्नी : अरे आप इतनी तेज बाइक मत चलाओ मुझे डर लग रहा है!
पति : अरे, अगर तुझे भी डर लग रहा है तो मेरी तरह आंखे बंद कर ले!
********************************************
गोलू की शादी हुई...
मोलू : आपकी शादी हुई?
गोलू : मेरी शादी एक औरत से हुई है!
मोलू : बेवकूफ कभी किसी मर्द से भी शादी होती है?
गोलू : हां मेरी बहन की हुई है!
A conversation in words
0 commentsLog in to join the conversation.