हॉस्टल स्टूडेंट ने बताया अपने साथ हुआ धोखा
हॉस्टल स्टूडेंट- भाई धोखा हो गया धोखा
दोस्त- क्या हो गया
हॉस्टल स्टूडेंट- घर से किताबों के लिए पैसो मंगवाए थे और घरवालों ने किताबें ही भेज दी।
************************
चम्पूजी गए लड़की देखने
घरवालों ने चम्पूजी को और लड़की को बात करने के लिए अकेले बैठा दिया।
लड़की (डरते हुए)- भाई आप कितने भाई-बहन हो।
************************
जब रीमा गई पिक्चर देखने
रीमा बन-ठन कर पिक्चर देखने जा रही थी।
ठाठ-बाट देखकर रीमा की सहेली- क्या तुम्हारे पति ने नौकरी बदल ली है?
रीमा- नहीं, मैंने पति बदल लिया।
************************
एक लड़की अपनी खूबसूरती के बारे में सहेली को बता रही थी
लड़की- इस उम्र में भी लड़के मुझे चांद कहते हैं।
सहेली- लेकिन अब तो तुम 16 साल की लड़की की मां हो, फिर भी?
लड़की- हां, कल मैं अपनी बेटी मुन्नी के साथ बाजार जा रही थी तो दो लड़के मेरी बेटी की तरफ देखकर कह रहे थे कि वो देखो चांद का टुकड़ा जा रहा है।
************************
बंटी को समझ नहीं आई पप्पू की राइटिंग
बंटी- यह क्या लिखा है?
पप्पू- जो शब्द समझ में आ रहा है, वह लिख और जो नहीं समझ में आ रहा है उसका वैसा ही डिजाइन बना दे।
A conversation in words
0 commentsLog in to join the conversation.