जब लड़की ने कहा मैं तुम्हारे प्यार में बर्बाद हो गई
लड़की- मैं तुम्हारे प्यार में लुट गई, बर्बाद हो गई, बदनाम हो गई।
लड़का- तो डार्लिंग मैं कौन सा डॉक्टर या इंजीनियर बन गया हूं।
**********************
यमराज को भी पूरा करना था टारगेट
चित्रगुप्त- महाराज इस लड़के की जान क्यों ले ली ?
यमराज - क्यों आपको क्या परेशानी है।
चित्रगुप्त- महाराज , इसको वक्त से पहले ही क्यों मारा ?
यमराज - क्या करूं, मार्च महीने के अंत में टारगेट पूरा करना पड़ता है।
**********************
लड़की ने बताई स्कूल देर से आने की वजह
टीचर - तुम आज लेट क्यों हो गई?
लड़की - सर , एक लडका मेरा पीछा कर रहा था।
टीचर - पर ऐसे में तो तुम्हें जल्दी आना चाहिए था, फिर लेट कैसे हो गई ?
लड़की - सर , वो बहुत धीरे-धीरे चल रहा था।
**********************
टिकट चेकर को अम्मा ने दिया मजादेर जवाब
टिकट चेकर- अम्मा जी आपका टिकट तो धीमी गाड़ी का है, तेज गाड़ी में कैसे बैठ गई ?
अम्मा - इसमे मेरी क्या गलती है , जाकर अपने ड्राइवर से कहो कि गाड़ी धीमी चलाए।
**********************
इसलिए आगे बढ़ जाती है शादी की तारीख
पप्पू- तुम्हारी बेटी की सगाई को पूरे 2 साल हो गए है, विवाह मे इतनी देरी क्यूं?
बंटी- दरसल, लड़का एक वकील है। जैसे ही विवाह की तारीख पास आती है वह कोई ना कोई बहाना करके तारीख आगे बढ़ा देता है।
A conversation in words
0 commentsLog in to join the conversation.