ओए सावधान हो गया कोई नहीं हिलेगा ,
कल 5:30 बजे सावधान हो जाएगा A to Z बंदा मिलेगा ,
आ तो जाएंगे बंदे पर ये क्या लगा रखे हो एक दो एक दो ,
यह भी इंसान हैं इन्हें टाइम से छोड़ दो ,
ओए तू मुह मत खोल ,
एक बार बताया ना तू मत बोल ,
कोई इधर गर्दन हिला रहा ,
तो कोई उधर हाथ मार रहा ,
क्या यह भाई बंदी का है आदेश ,
ढंग से कर लो भाई यह तुम्हारा है बेस ,
ये तू क्या कर रहा राजेश ,
पैर नहीं मारता बस चुपके से मिला देता है ,
जब कोई नहीं देखता तो हिला देता है ,
बहुत बढ़िया गुड अच्छा था थोड़ा मिला आएगा ,
साहब अगर पूरा दिन थोड़ा ही आएगा ,
तो उधर line में ADM कौन कराएगा ,
ओए तू मुह मत खोल ,
एक बार बताया ना तू मत बोल ,
साहब थक गया हू मै और टूट गया जिन्दगी का सारा सपना ,
अब इनको कौन समझाए घुटना डिमांड है अपना ,
अपनी जिंदगी की सारी बातें आपको बताई ,
थक सा गया लिखते लिखते भाई का छोटा भाई...✍
A conversation in words
0 commentsLog in to join the conversation.