'' साथ नहीं कुछ जाये तेरे ''
साथ नहीं कुछ जाये तेरे , सब यहीं रह जाना हैं ,
पल में क्या हो जायें प्यारे , कल का नहीं ठिकाना है ,
दुष्प्रवृत्तियाँ पनप रहीं हैं , वे परवाह जमाना है ,
व्यसनों की भरमार यहाँ पे , अपनों को समझाना है ,
मानव अपने जीवन से , करता है खिलवाड़ यहाँ,
दुरव्यसनों को नहीं छोड़ते , लिये धर्म की आड़ यहाँ ,
अत्याचारी बढ़ते जाते , बढ़ते अत्याचार यहाँ ,
बिभचारियों की कमी न , करते है बिभचार यहाँ ,
जैसी करनी वैसी भरनी , सोंच समझ पग धार यहाँ ,
सम्हल गया तो सब बनजाये , वर्ना सब वैकार यहाँ ,
'चंचल' अपने जीवन में , करो सदा उपकार यहाँ ,
भले बुरे का निर्णय होता , कर्मो के आधार यहाँ ,
© दिल की बात शायरी से
A conversation in words
0 commentsLog in to join the conversation.