"आशा "
मुश्किल वक़्त में ही तो हमें अपनो की पहचान होती है
कौन है साथ आपके खड़े और कौन आपके साथ नहीं है
मुश्किल वक़्त इस बात का अच्छे से आभास कराता है
कौन है दुख के साथी यहां आपके बस तो है और
कौन सुख के साथी केवल हमारे ये वक्त बताता है
मुश्किलो से पार कर हमेशा साहस की अनुभूति होती है
मुश्किल घड़ी में हिम्मत ही सदा साथ हमारा तो देती है
मुश्किल वक़्त जीवन में आते जाते ही सदा रहते हैं
मुश्किलो से जूझ के ही हम हर मंजिल पार तो करते है
जब भी आए मुश्किल वक़्त आपा ना हम कभी खोए है
कहता ये मुश्किल वक़्त आत्मविश्वास का दीप जलाए है
मुकाबला करे मुश्किल घड़ी का ना टुटने दे आशा को है।
