साहब चल चल के थक गया मैं ,
किसको बताऊं कि अब यह दर्द मुझसे सहा नहीं जाता ,
पांव में छाले पड़ गए यारों ,
कोई तो मरहम लगा दो अब मुझसे रहा नहीं जाता....✍
जख्मी बंदा
-bhai Ka Chhota bhai
Writer’s notebook
Share your writing ↗The writing of Bhai ka chhota Bhai (rajeev kumar)
Thoughts, feelings and moments shared with the community.
ना जरूरत उसे पूजा पाठ और उपवास की ,
जिसने सेवा की माँ-बाप की....✍
-bhai Ka Chhota bhai
तुम्हे लगता है जैसा मै वैसा नहीं हूं ,
अच्छा तो हूं मै पहले जैसा नहीं हूं....✍
-bhai Ka Chhota bhai
मेरी आदतों से परेशान हो तुम ,
शायद मेरे दर्द से अंजान हो तुम....✍
bhai Ka Chhota bhai
मुझे नहीं लगी साहब की कोई बात बुरी ,
बस यहीं बात साहब कोें लग गयी बुरी....✍
#waterproof
-bhai Ka Chhota bhai
नवरात्रि की आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
नवरात्रि के पावन पर्व पर
आप सब मेरे साथ कसम खाएं ,
अपने देश की बहन बेटियों को बचाएं....✍
ओए सावधान हो गया कोई नहीं हिलेगा ,
कल 5:30 बजे सावधान हो जाएगा A to Z बंदा मिलेगा ,
आ तो जाएंगे बंदे पर ये क्या लगा रखे हो एक दो एक दो ,
यह भी इंसान हैं इन्हें टाइम से छोड़ दो ,
ओए तू मुह मत खोल ,
एक बार बताया ना तू मत बोल ,
कोई इधर गर्दन हिला रहा ,
तो कोई उधर हाथ मार रहा ,
क्या यह भाई बंदी का है आदेश ,
ढंग से कर लो भाई यह तुम्हारा है बेस ,
ये तू क्या कर रहा राजेश ,
पैर नहीं मारता बस चुपके से मिला देता है ,
जब कोई नहीं देखता तो हिला देता है ,
बहुत बढ़िया गुड अच्छा था थोड़ा मिला आएगा ,
साहब अगर पूरा दिन थोड़ा ही आएगा ,
तो उधर line में ADM कौन कराएगा ,
ओए तू मुह मत खोल ,
एक बार बताया ना तू मत बोल ,
साहब थक गया हू मै और टूट गया जिन्दगी का सारा सपना ,
अब इनको कौन समझाए घुटना डिमांड है अपना ,
अपनी जिंदगी की सारी बातें आपको बताई ,
थक सा गया लिखते लिखते भाई का छोटा भाई...✍
कहने को शब्द नहीं,
लिखने को भाव नहीं,
दर्द तो हो रहा है,
पर दिखाने को घाव नहीं...✍
-bhai ka Chhota bhai
जब से रहने लगा सब के संग ,
तब से पूरी पंडिताई हो गई भंग....✍
- Bhai Ka Chhota bhai
जाने किसकी दुआओं से जिंदा हूं मैं ,
सो शिकारी है एक परिंदा हूं मैं...✍
भाई के साथ को तरसे,
भाई से बात करने को तरसे ,
भाई का होकर भी ,
भाई से मुलाकात करने को तरसे....✍️
इतना दर्द सहता हू बिखर क्युं नही जाता ,
जिन्दा लाश बना हू मैं मर क्युं नही जाता....✍
किसको अर्जी दें ,
मुझे खुद से छुट्टी चाहिए....✍
मुझ पे हँसने की ज़माने को सज़ा दी जाए ,
मैं बहुत खुश हूँ ये अफ़वाह उड़ा दी जाए...✍
Your voice belongs here.
Share a thought, a poem or a story with the community.
Start writing ↗