अपनी नजदीकी से इतना दूर न कर मुझे,
मेरे पास जीने की वजह सिर्फ तू है
Writer’s notebook
Share your writing ↗The writing of Sankar Sankar
Thoughts, feelings and moments shared with the community.
हाल ऐसा है मेरा,
तुम्हारे ही गले लगकर तुम्हारी ही शिकायत करनी है मुझे
मोहब्बत जिंदगी बदल देती है,
मिले तो भी ना मिले तो भी
ना कोई हमदर्द था ,
ना कोई दर्द था,
फिर एक हमदर्द मिला,
उसी से सारा दर्द मिला
अपने हाथों से कर दिया आजाद उस परिंदे को,
जिसमें हमारी जान बस्ती थी
हर आईना टूटा सा लगता है,
जबसे मेरा सच आपको झूठा लगता है
इश्क आसान नही होता,
इसमें टूटना भी पड़ता है और टूटकर हंसना भी पड़ता है
तुझपे कोई कहानी लिख दूँ क्या,
तुझपे कोई शायरी लिख दूँ क्या,
अगर इजाजत हो आपकी मैं खुद को राजा और तुम्हें अपनी रानी लिख दूँ क्या?
वो पूछते हैं कि क्या हुआ है,
कैसे बताए उन्हें, उन्हीं से इश्क हुआ है
प्यार करना है तो एक तरफ़ा करो,
दोनों तरफ से तो deal होती है
मत कर ए दिल किसी से मोहब्बत इतनी,
जो बात नही करते वो प्यार क्या करेंगे
कितना चाहते हैं तुम्हें कहना नही आता,
बात ये है कि तुम्हारे बिना रहना नही आता
मुझे भेजा था दुनिया देखने को,
मैं एक चेहरे को ही देखता रह गया
तुझे पाने की उम्मीद खो दी मैंने,
पर इश्क आज भी ज़िन्दा हैं
किस्मत बुरी थी या मैं, ये फैसला ना हो सका I
मैं सबका होता गया, पर कोई मेरा ना हो सका
Your voice belongs here.
Share a thought, a poem or a story with the community.
Start writing ↗