लोग कहते हैं कि प्यार का दर्द मीठा होता है,
तो आंख से निकला आंसू इतना नमकीन क्यों होता है?
Writer’s notebook
Share your writing ↗The writing of Sunil Kumar
Thoughts, feelings and moments shared with the community.
यादें अगर आंसू होती तो चली जाती,
यादें अगर लिखावट होती तो मिट जाती,
यादें जिंदगी में बसा वह लम्हा है...
जो लाख कोशिशों के बाद भी
लफ्जों में नहीं सिमट पाती....!!
दर्द मिला है इश्क में इतना की दिल टूट गया है मेरा! ख्वाब बिखर गए फिर भी हर जख्मो से हम निखर गए हैं!!
मोहब्बत तो करते थे तुम, वरना क्यों खींचे चले आते हम! थोड़ा सा संभाल लेते तो, टूटने से ना सही पर बिखरने से तो बच जाते हम!!
दो आंखों में दो ही आंसू
एक तेरी वजह से
एक तेरी खातिर...
जख्म है कि दिखते नहीं
मगर यह मत समझिए
कि दुखते नहीं..!!
मैंने वफ़ा की फिर भी महबूब खो दिया,
पूरी महफिल को पता चला, पूरी महफिल रो दिया!!
रोती हुई आँखो मे इंतेज़ार होता है,
ना चाहते हुए भी प्यार होता है,
क्यू देखते है हम वो सपने..
जिनके टूटने पर भी उनके
सच होने का इंतेज़ार होता है
जो राज थे वो राज रह गए...
जो नाराज थे वो नाराज रह गए...
दिल रोज सजता है नादान दुल्हन की तरह...
"गम" रोज चले आते हैं बाराती की तरह...
संवर रही है आज वो किसी और के लिए,
पर मैं बिखरा हूँ आज भी सिर्फ उसी के लिए!
कट रही है जिंदगी,
रोते हुए..
और वो भी तुम्हारे,
होते हुए..!
मेरी ये अदा दुनिया को रास नहीं आई
दिल तो टूटा है पर आवाज़ नहीं आई..
सीख ली जिसने अदा गम में मुस्कुराने की,
उसे क्या मिटायेंगी गर्दिशे जमाने की…
कभी दिल कभी शम्मा को जला के रोए,
तेरी याद को दिल से लगा के रोए,
रात की गोद में जब सो गई दुनिया सारी,
चाँद को तेरी तसवीर बना के रोए!!
Your voice belongs here.
Share a thought, a poem or a story with the community.
Start writing ↗