गुलाब की खूबसूरती भी फिकी सी लगती है,
जब तेरे चेहरे पर मुस्कान खिल उठती है,
यूँही मुस्कुराते रहना मेरे प्यारे दोस्तों,
तेरी खुशियों से मेरी साँसे जी उठती है।
Writer’s notebook
Share your writing ↗The writing of Sunil Kumar
Thoughts, feelings and moments shared with the community.
God ने एक अच्छा दिल बनाया जो मैंने पाया,
फिर God ने एक अच्छा दिमाग बनाया जो मैंने पाया, फिर God ने एक एक अच्छा दोस्त बनाया
O Helo...इस बार मैंने नहीं आपने पाया...!!
ख़ामोशी इकरार से कम नहीं होती,
सादगी भी सिंगार से कम नहीं होती,
ये तो अपना अपना नज़रिया है मेरे दोस्त,
वर्ना दोस्ती भी प्यार से कम नहीं होती
दोस्त अपनी दोस्ती का क्या खिताब दे,
करते हैं इतना प्यार कि क्या हिसाब दे..
अगर आप से भी अच्छा फूल होता तो ला देते,
लेकिन जो खुद ही गुलदस्ता हो उसे क्या गुलाब दे!!
तेरा चेहरा है आईने जैसा
क्यों न देखूँ है देखने जैसा
दोस्त मिल जायेंगे कई लेकिन
न मिलेगा कोई मेरे जैसा
एक रात रब ने मेरे दिल से पूछा,
तू दोस्ती में इतना क्यूँ खोया है?
दिल बोला दोस्तों ने ही दी हैं सारी खुशियाँ,
वरना प्यार करके तो दिल हमेशा रोया है।
कुछ रिश्तों की चमक नहीं जाती,
कुछ यादों की कसक नहीं जाती,
कुछ दोस्तों से होता है ऐसा रिश्ता,
के दूर रह कर भी उनकी महक नहीं जाती।
Your voice belongs here.
Share a thought, a poem or a story with the community.
Start writing ↗