चले आओ किसी की जुल्फ का बादल बुलाता है
तुम्हारी याद में हो कर कोई पागल बुलाता है,
बुलाती है किसी की संतली बाहों की बेचैनियां
किसी की आंख का भीगा हुआ काजल बुलाता है।।
Writer’s notebook
Share your writing ↗The writing of Yash Raj
Thoughts, feelings and moments shared with the community.
कसम कैसी भी हो सब तोड़ कर आता रहूंगा मैं
चाहतों की दुनिया छोड़ कर आता रहूंगा मैं,
भले ही कैद कर ले दुनिया की सारी नफरतें मुझे
बुला कर देख लेना दौर कर आता रहूंगा मै।
कि तेरा चेहरा लगे अप्सरा की तरह
मैं गगन की तरह तू धरा की तरह,
अदाओं का पेट्रोल छिलकों नहीं
वरना जल जाऊंगा मैं बोधरा की तरह।।
सामने देख कर मुंह ना मोड़ा करो
दिल ये नाजुक है उसको ना तोड़ा करो,
रेशमी डोरिया कैद कर लेती हैं
अपनी जुल्फें खुली यू ना छोड़ा करो।
मेरा मन ये कहता है कह दूं मैं जमाने से
एक चुभन सी होती इश्क को छुपाने से,
जब से प्यार कि मैंने एक शमा जलाई है
तब से डर नहीं लगता आंधियों के आने से।।
कि तुम को देखा तो सांसो ने मुझसे कहा
ये वही है जिसे था तराशा बहोत,
शब्द हैरान है व्यक्त कैसे करें
होठ कैसे कहें मैं हूं प्यासा बहोत,
मैं भी खुद को समंदर समझने लगु
तुम मिल जाओ आकर नदी की तरह।।
नजरो का क्या कसुर जो
दिल्लगी तुम से हो गई!
तुम हो ही इतने प्यारे
कि मुहब्बत तुमसे हो गई !
तेरे जिक्र के बिना
कैसे, जिंदगी की कहानी लिखूँ.!
तुझे इश्क लिखूँ,
वफा लिखूँ.
या अपनी जिन्दगानी लिखूँ..
"कब तक वो मेरा होने से इंकार करेगी.....
खुद टूट कर वो एक दिन मुझसे प्यार करेगी...!!!
इश्क़ की आग में उसको इतना जला देंगे....
कि इज़हार वो मुझसे सर-ए-बाजार करेगी.
Yashraj
अबकी बार जो जिंदगी मिली तो,
तेरी आँखों का अश्क़ बन जाएंगे.
जी लेंगे जिंदगी तेरे गालों पर...
बस फिर तेरे होठों पर मर जाएंगे
Yashraj
नजर में तुम्हारी नज़ारे रहेंगे,
पलकों पर चाँद सितारे रहेंगे,,
बदल जाये तो बदले ये ज़माना,
हम तो हमेशा #तुम्हारे #दीवाने_रहेंगे
प्यार उसी को आज़माती है, जो हर मोड़ पर प्यार को निभाना जानत, प्यार पाकर तो हर कोई मुस्कुराता है !
पर प्यार उसी की पूरी होती है ,जो अपने सनम से दूर रह कर भी उसका साथ निभाता है।
Yashraj
मेरे हाथो में तू अपना हाथ दे के तो देख पगली ,
जिंदगी गुजार जाएगी ।
पर तेरा साथ ना छूटेगा
Your voice belongs here.
Share a thought, a poem or a story with the community.
Start writing ↗