साल दर साल वक्त निकलता जाता है !
कमबख्त दिल तो दिल है हर बार संभलता जाता है !!
यूं तो बारह महीने फिर तेरी आरजू में कटे !
तू वो मौसम है जो हर बार बदलता जाता है !!
जिंदगी में बहुत कुछ सिखा डाला इस साल ने
किसी से बिछड़े तो किसी से मिला डाला इस साल ने।।
नई उम्मीदें जागीं कहीं ,कहीं खो गयीं ख्वाहिशें!
मुझे तो क्या से क्या बना डाला इस साल ने ।