मै ज़िन्दगी से ज़िन्दगी मुझसे
बेज़ार हो गई है
मेरा जिस्म नहीं
मेरी रूह बीमार हो गई है
फ़कीर बादशाह साब ( FAKEERA)
Writer’s notebook
Share your writing ↗The writing of Fakeera the fakir badshah Saab
Thoughts, feelings and moments shared with the community.
ज़िन्दगी ने ज़िन्दगी भर
ज़िन्दगी को उलझा दिया
मौत आयी मौत ने ज़िन्दगी की
हर उलझन को सुलझा दिया
फ़कीर बादशाह साब ( FAKEERA)
उड़ उड़ के कितना उड़ेगा अय आदमी
तेरी उड़ान भी तो एक हद मै है
चलते चलते कभी भी कहीं भी रुक जाती है
ज़िन्दगी भी तो मौत की ज़द में है
फ़कीर बादशाह साब ( FAKEERA)
अय ज़िंदगी तेरे चेहरे पर
एक मुस्कान की खातिर
बहोत आंसू बहाए है
मेरी आंखों ने
फ़कीर बादशाह साब (FAKEERA)
खौईशे बे सबर सी है
दुआयें बे असर सी है
हर पल की फिकर सी है
ज़िन्दगी मुक्तसर सी है
फ़कीर बादशाह साब ( FAKEERA)
मेरे आज़ाद जिस्म को
क़ैद ए रूह मत देना
बड़ी मुश्किल से काटी है
साजा ए ज़िन्दगी मैंने
फ़कीर बादशाह साब (FAKEERA)
मै ज़िन्दगी से ज़िन्दगी भर लड़ा
ज़िन्दगी को ज़िन्दगी से जीता ने के लिए
पर ज़िन्दगी तो ज़िन्दगी से हार ही गई
एसी आंधी चली मेरी ज़िंदगी में
के मेरी ज़िन्दगी से मेरे ज़िन्दगी की
बहार ही गई
ज़िन्दगी तो ज़िन्दगी से हार ही गई
फ़कीर बादशाह साब ( FAKEERA)
ज़िन्दगी मज़ाक नहीं है दोस्तों
ज़िन्दगी मैदान ए जंग है
एक तरफ खाई है
एक तरफ आग का दरिया
बीच में रास्ता बड़ा तंग है
ज़िन्दगी मैदान ए जंग है
फ़कीर बादशाह साब (FAKEERA)
ना जाने कौन
किसकी अकड़ में है
मौत ज़िन्दगी की जकड़ में है
या ज़िन्दगी मौत की पकड़ में है
फ़कीर बादशाह साब ( FAKEERA)
तुझ में जो मीठास हैं
वोह मिठास किसी रस में नहीं
तुझे भूल जाऊ मै
ये मेरे बस में नहीं
फ़कीर बादशाह साब ( FAKEERA)
उनको मेरे हाल पर
हैरत हो गई थी
मै समझ बैठा था
उनको मुहोबबत
हो गई थी
फ़कीर बादशाह साब ( FAKEERA)
तुम्हारी तस्वीर जैसी
तस्वीर नहीं देखी
मेरी ज़िन्दगी में तुम आ गए
मेरी तकदीर जैसी
तकदीर नहीं देखी
फ़कीर बादशाह साब (FAKEERA)
कौन अच्छा है
कौन बुरा है
ये तो ख़ुदा जाने
मेरा दिल तो
सब को ही भला मैने
फ़कीर बादशाह साब ( FAKEERA)
हम खुद के नहीं हो सके
और ज़िद
दुनियां को
अपना बनाने की थी
समाज में दहशत फ़ैली हैं
और फ़ैला हुआ है डर
अब सब को लौट कर आना होगा
अपने अपने घर
फ़कीर बादशाह साब ( FAKEERA)
Your voice belongs here.
Share a thought, a poem or a story with the community.
Start writing ↗