माना कि तुम जीते हो ज़माने के लिये,
एक बार जी के तो देखो हमारे लिये,
दिल की क्या औकात आपके सामने,
हम तो जान भी दे देंगे आपको पाने के लिये!
Writer’s notebook
Share your writing ↗The writing of Sunil Kumar
Thoughts, feelings and moments shared with the community.
अगर आप अजनबी थे तो लगे क्यों नहीं,
और अगर मेरे थे तो मुझे मिले क्यों नहीं।
हम भी कुछ प्यार के गीत गाने लगे हैं,
जब से ख़्वाबों में मेरे वो आने लगे हैं।
क्यूँ किसी से इतना प्यार हो जाता है,
एक दिन का भी इंतजार दुश्वार हो जाता है,
लगने लगते है अपने भी पराए,
जब एक अजनबी पर ऐतबार हो जाता है।
भंवर से निकलकर किनारा मिला है,
जीने को फिर से एक सहारा मिला है,
बहुत कशमकश में थी ये ज़िंदगी मेरी,
उस ज़िंदगी में अब साथ तुम्हारा मिला है।
प्यार का बदला कभी चुका न सकेंगे,
चाह कर भी आपको भुला न सकेंगे,
तुम ही हो मेरे लबों की हँसी...
तुमसे बिछड़े तो फिर मुस्कुरा न सकेंगे।
तमन्नाओं के ये दिए जलते रहेंगे,
मेरी आँखों से आँसू निकलते रहेंगे,
आप शमां बनके दिल में रौशनी तो करो,
हम तो मोम बनकर पिघलते रहेंगे।
वो किताब लौटाने का बहाना तो लाखों में था,
लोग ढूढ़ते रहे सबूत पैगाम तो आँखों में था।
दिल ही दिल में तुम्हें प्यार करते हैं,
चुप-चाप मोहब्बत का इजहार करते हैं,
ये जानते हुए भी आप मेरी किस्मत में नहीं,
पर पाने की कोशिश बार-बार करते है।
लम्हे ये सुहाने साथ हो न हो,
कल में आज ऐसी बात हो न हो,
आपसे प्यार हमेशा दिल में रहेगा,
चाहे पूरी उम्र मुलाकात हो न हो।
प्यार दिल में जगा बैठे जो होगा देखा जायेगा,
तुम्हें अपना बना बैठे जो होगा देखा जायेगा,
हमें मालूम था दुनिया हमें बदनाम कर देगी,
लो अब पर्दा हटा बैठे जो होगा देखा जायेगा।
मैने सब कुछ पाया है बस तुझको पाना बाकी है,
कुछ कमी नहीं जिंदगी में बस तेरा आना बाकी है।
तुम हँसते हो तो मुझे हँसाने के लिए,
तुम रोते हो तो मुझे रुलाने के लिए,
एक बार हमसे रूठ कर तो देखिये,
मर जायेंगे आपको मनाने के लिए।
तेरे अक्स को इंतज़ार में देखा है,
चाहत का असर तेरे प्यार में देखा है,
लोग मंदिर-मस्जिद में जिसे ढूँढ़ते हैं,
उस खुदा को मैंने यार में देखा है।
प्यार में मिला हर दर्द उपहार होता है,
प्यार वो होता है जिसमें इंतज़ार होता है,
सदियों तक इंतज़ार करते हैं वो लोग,
जिन्हें अपने प्यार पर ऐतबार होता है।
Your voice belongs here.
Share a thought, a poem or a story with the community.
Start writing ↗