दिल की धड़कन को दिखाया नहीं जाता,
मोहब्बत की आग को बुझाया नहीं जाता,
लाख जुदाई हो इस प्यार में फिर भी,
ज़िंदगी का पहला प्यार भुलाया नहीं जाता।
Writer’s notebook
Share your writing ↗The writing of Sunil Kumar
Thoughts, feelings and moments shared with the community.
इतनी शिद्दत से मुझको न देखा करो,
लुट ना जाए कहीं मेरी दीवानगी,
सनम ऐसे पत्थर न पूजा करो,
मिल न जाए उसे भी कहीं जिंदगी।
तुमसे कुछ कहूँ तो कह न सकूँगा,
दूर तुमसे रहूँ तो रह न सकूँगा,
अब बेचैनी दिल की बढ़ रही है,
अब तुम्हें देखे बिना रह न सकूँगा।
ज़िक्र करता है दिल सुबह शाम तेरा,
गिरते हैं आँसू बनता है नाम तेरा,
किसी और को क्यों देखे ये आँखें,
जब दिल पे लिखा सिर्फ नाम तेरा।
दिल के सागर में लहरें उठाया ना करो,
ख्वाब बनकर नींद चुराया ना करो,
बहुत चोट लगती है मेरे दिल को,
तुम ख्वाबो में आ कर यूँ तड़पाया ना करो...।
मेरी चाहतें तुमसे अलग कब हैं,
दिल की बातें तुमसे छुपी कब हैं ।
तुम साथ रहो दिल में धड़कन की जगह,
फिर ज़िन्दगी को साँसों की ज़रुरत कब है ।
मेरे दिल की हर धड़कन तुम्हारे लिए है,
मेरी हर दुआ तुम्हारी मुस्कराहट के लिए है ।
तुम्हारी हर अदा मेरे दिल को चुराने के लिए है,
अब तो मेरी जिंदगी तुम्हारे इंतज़ार के लिए है ।।
गर मेरी चाहतों के मुताबिक
ज़माने की हर बात होती,
तो बस मैं होता..तुम होती..
और सारी रात बरसात होती ।
मोहब्बत की शमा जला कर तो देखो,
जरा दिल की दुनियाँ सजा कर तो देखो,
तुम्हें हो ना जाऐ मोहब्बत तो कहना,
जरा हमसे नजरें मिलाकर तो देखो।
मेरी आँखों में झाँकने से पहले
जरा सोच लीजिये ऐ हुजूर...
जो हमने पलके झुका ली तो
कयामत होगी...।
और हमने नजरें मिला ली तो
मुहब्बत होगी...।
निगाहें नाज करती है
फ़लक के आशियाने से ,
खुदा भी रूठ जाता है
किसी का दिल दुखाने से!!
रहा नहीं जाता तेरे दीदार के बिना,
जिंदगी अधूरी लगती है मेरी ..
तेरे प्यार के बिना!
तेरे हर गम को अपनी रूह में उतार लू,
ज़िंदगी अपनी तेरे चाहत में सँवार लूं!!
कुछ लोग जाहिर नहीं करते,
पर प्यार बहुत ज्यादा करते हैं!
तुमसे हैं एक सवाल हमारा
क्यों आता है बस क्या तुम्हारा?
Your voice belongs here.
Share a thought, a poem or a story with the community.
Start writing ↗