उठ जाता हूं..भोर से पहले..सपने सुहाने नही आते..
अब मुझे स्कूल न जाने वाले..बहाने बनाने नही आते..
कभी पा लेते थे..घर से निकलते ही..मंजिल को..
अब मीलों सफर करके भी...ठिकाने नही आते..
मुंह चिढाती है..खाली जेब..महीने के आखिर में..
अब बचपन की तरह..गुल्लक में पैसे बचाने नही आते..
यूं तो रखते हैं..बहुत से लोग..पलको पर मुझे..
मगर बेमतलब बचपन की तरह गोदी उठाने नही आते..
माना कि..जिम्मेदारियों की..बेड़ियों में जकड़ा हूं..
क्यूं बचपन की तरह छुड़वाने..वो दोस्त पुराने नही आते..
बहला रहा हूं बस दिल को बच्चों की तरह..
मैं जानता हूं..फिर वापस बीते हुए जमाने नही आते..
Writer’s notebook
Share your writing ↗The writing of Sonu Kumar
Thoughts, feelings and moments shared with the community.
ऐसा क्या लिखूँ कि तेरे दिल को तस्सली हो जाए,
क्या ये बताना काफी नहीं कि मेरी ज़िन्दगी हो तुम।
गुड नाईट !
आज कल सब कहते हैं मैं बुझा सा रहता हूँ,
अगर जलता रहता तो कब का खाक हो जाता।
दिल से रोये मगर होंठो से मुस्कुरा बैठे,
यूँ ही हम किसी से वफ़ा निभा बैठे !
वो हमे एक लम्हा न दे पाए प्यार का,
और हम उनके लिये जिंदगी लुटा बैठे !!
तुम्हारे मुस्कुराने पे मैं हर दर्द भूल जाता हूँ !
मिले जो आंसू मुझे जमाने से मैं उनको पी जाता हूँ !!
पता नहीं क्या बात हैं तेरे इस चेहरे में !
जिसे देखते ही अपना चेहरा भूल जाता हूँ !!
सफर वहीं तक है जहाँ तक तुम हो,
नजर वहीं तक है जहाँ तक तुम हो,
हजारों फूल देखे हैं इस गुलशन में मगर,
खुशबू वहीं तक है जहाँ तक तुम हो।
खूबसूरती तेरी लोगो को दीवाना बनती हैं,
धुप में मानो ठंडक दे जाती हैं,
सलामत रहे तेरे होंठो पर हंसी,
क्युकी ये हंसी ही तुझको चाँद की तरह खिला जाती हैं !!
आँखो की चमक पलकों की शान हो तुम,
चेहरे की हँसी लबों की मुस्कान हो तुम,
धड़कता है दिल बस तुम्हारी आरज़ू मे,
फिर कैसे ना कहूँ मेरी जान हो तुम..
नींद से क्या शिकवा जो आती नहीं रात भर,
कसूर तो उस चेहरे का है जो सोने नहीं देता।
Be reflection of what you'd like to see in others !
If you want love, give love !
If you want honesty, give honesty !
If you want respect, give respect !
You get In return, what you give!!
तू रख हौसला वो मंजर भी आएगा
प्यासे के पास चलकर समंदर भी आएगा
थक हार के ना रुकना ऐ मंजिल के मुसाफिर
मंज़िल भी मिलेगी मिलने का मज़ा भी आएगा !!
1. "You are a lot better than you probably think you are." —William Walter
2. "Be who you are and say what you feel, because those who mind don't matter and those who matter don't mind." —Dr. Seuss
Suggested by Marija Golubovic via Facebook
3. "This too, shall pass." —Anonymous
4. "Keep your eyes on the stars and your feet on the ground." —Theodore Roosevelt
5. "The only person you should try to be better than is the person you were yesterday." —Anonymous
6. "Never be bullied into silence. Never allow yourself to be made a victim. Accept no one's definition of your life; define yourself." —Harvey Fierstein
7. "Faith is the art of holding on to things your reason has once accepted, in spite of your changing moods." –C.S. Lewis
8. "A man who flies from his fear may find that he has only taken a shortcut to meet it." —Sador, Children of Húrin
9. "Life's too myster…
"एक सुनार था, उसकी दुकान से मिली हुई एक लोहार की दुकान थी।
सुनार जब काम करता तो उसकी दुकान से बहुत धीमी आवाज़ आती, किन्तु जब लोहार काम करता तो उसकी दुकान से कानों को फाड़ देने वाली आवाज़ सुनाई देती।
एक दिन एक सोने का कण छिटक कर लोहार की दुकान में आ गिरा। वहाँ उसकी भेंट लोहार के एक कण के साथ हुई।
सोने के कण ने लोहे के कण से पूछा- भाई हम दोनों का दुख एक समान है, हम दोनों को ही एक समान आग में तपाया जाता है और समान रूप ये हथौड़े की चोट सहनी पड़ती है।
मैं ये सब यातना चुपचाप सहता हूँ, पर तुम बहुत चिल्लाते हो, क्यों?
लोहे के कण ने मन भारी करते हुऐ कहा-
तुम्हारा कहना सही है, किन्तु तुम पर चोट करने वाला हथौड़ा तुम्हारा सगा भाई नहीं है।
मुझ पर चोट करने वाला लोहे का हथौड़ा मेरा सगा भाई है।
परायों की अपेक्षा अपनों द्वारा दी गई चोट अधिक पीड़ा पहुचाँती है"
दिल को छू जाने वाली बात
किस मोड़ पर खड़ा है वक्त
लाश की तरह पड़ा है वक्त
बुझ गई मशाल रौशनी की
और अंधेरे में अड़ा है वक्त
कस रहा है शिकंजा शैतान का
देखो कैसे डर रहा है वक्त
हो रहे है हमले ,वक्त के सामने
कैसे कह दूँ कि बड़ा है वक्त.....
कुछ नहीं है आज मेरे शब्दों के गुलदस्ते में,
कभी कभी मेरी खामोशियाँ भी पढ लिया करो…!
Your voice belongs here.
Share a thought, a poem or a story with the community.
Start writing ↗