सच्ची मोहब्बत मिलना भी तकदीर होती है,
बहुत कम लोगों के हाथों में ये लकीर होती है।
Words for every feeling
Share your writing ↗Latest Shayari
A little shayari, a little reflection. Read words shared from the heart.
ना जाने इतनी मोहब्बत कहाँ से आई है उसके लिये,
कि मेरा दिल भी उसकी खातिर मुझसे रूठ जाता है।
खुशियों की दामन में आँसू गिराकर तो देखिये,
ये रिश्ता कितना सच्चा है आजमा कर तो देखिये,
आपके रूठने से क्या होगी मेरे दिल की हालत,
किसी आइने पर पत्थर गिराकर तो देखिये।
Mene Uske Ruh Se Pyar Kia
Ushne Iljam Lagya Ki Mene Uske Jism Se Pyar Kia
Jake Pucho Ushe Dil Se AJ jiske Liye Ro Rahi Ho
Kya Wo Apke Jism Se Pyar Karta Tha Ya Apke Ruh Se
#SAGAR_R
_BOXER?✍️
माना कि तुम जीते हो ज़माने के लिये,
एक बार जी के तो देखो हमारे लिये,
दिल की क्या औकात आपके सामने,
हम तो जान भी दे देंगे आपको पाने के लिये!
अगर आप अजनबी थे तो लगे क्यों नहीं,
और अगर मेरे थे तो मुझे मिले क्यों नहीं।
हम भी कुछ प्यार के गीत गाने लगे हैं,
जब से ख़्वाबों में मेरे वो आने लगे हैं।
क्यूँ किसी से इतना प्यार हो जाता है,
एक दिन का भी इंतजार दुश्वार हो जाता है,
लगने लगते है अपने भी पराए,
जब एक अजनबी पर ऐतबार हो जाता है।
भंवर से निकलकर किनारा मिला है,
जीने को फिर से एक सहारा मिला है,
बहुत कशमकश में थी ये ज़िंदगी मेरी,
उस ज़िंदगी में अब साथ तुम्हारा मिला है।
प्यार का बदला कभी चुका न सकेंगे,
चाह कर भी आपको भुला न सकेंगे,
तुम ही हो मेरे लबों की हँसी...
तुमसे बिछड़े तो फिर मुस्कुरा न सकेंगे।
तमन्नाओं के ये दिए जलते रहेंगे,
मेरी आँखों से आँसू निकलते रहेंगे,
आप शमां बनके दिल में रौशनी तो करो,
हम तो मोम बनकर पिघलते रहेंगे।
वो किताब लौटाने का बहाना तो लाखों में था,
लोग ढूढ़ते रहे सबूत पैगाम तो आँखों में था।
दिल ही दिल में तुम्हें प्यार करते हैं,
चुप-चाप मोहब्बत का इजहार करते हैं,
ये जानते हुए भी आप मेरी किस्मत में नहीं,
पर पाने की कोशिश बार-बार करते है।
लम्हे ये सुहाने साथ हो न हो,
कल में आज ऐसी बात हो न हो,
आपसे प्यार हमेशा दिल में रहेगा,
चाहे पूरी उम्र मुलाकात हो न हो।
प्यार दिल में जगा बैठे जो होगा देखा जायेगा,
तुम्हें अपना बना बैठे जो होगा देखा जायेगा,
हमें मालूम था दुनिया हमें बदनाम कर देगी,
लो अब पर्दा हटा बैठे जो होगा देखा जायेगा।
Your voice belongs here.
Share a thought, a poem or a story with the community.
Start writing ↗