Skip to content
ShayariBooksA home for words.
Words for every feeling

Romantic Shayari

A little shayari, a little reflection. Read words shared from the heart.

Share your writing ↗
299 piecesLatest published writing · Page 10
Romantic Shayari
दिल मे छूपा रखी है मोहब्बत काले धन की तरह, खुलासा नही करता हूँ कि कही हंगामा ना हो जाये.
Romantic Shayari
तराशा है उनको बड़ी फुर्सत से, जुल्फे जो उनकी बादल की याद दिला दे, नज़र भर देख ले जो वोह किसी को, नेकदिल इंसान की भी नियत बिगड़ जाए.
Romantic Shayari
कभी सभले तो कभी बिखर गए हम, अब तो खुद में ही सिमट गए हम, यूँ तो ज़माना खरीद नहीं सकता हमें, मगर प्यार के दो लफ्जों से बिक गए हम।
Romantic Shayari
रुठ जाओ कितना भी मना लेंगे, दूर जाओ कितना भी बुला लेंगे. ..दिल आखिर दिल है सागर का रेत तो नहीं, की नाम लिख कर मिटा देंगे!!
Romantic Shayari
यूं ना देखा करो मेरी आंखों में आंखें डाल कर, तेरी आंखों के समंदर में मेरी दिल की नाव डोल जाती हैं!!
Romantic Shayari
होठ पे लाली नाक में बाली वो नजरबंद जैसी है, बस उसका नूर देख के बता दो यारो, मेरी पसंद कैसी है!!
Romantic Shayari
कसा हुआ है तिर हुस्न का, जरा संभाल के रहिएगा.. नजर नजर को मारेगी तो कातिल हमें ना कहिएगा!!
Romantic Shayari
ऊपर वाले ने होठ धनुष जैसे बनाए हैं, यहीं से वो शब्द रूपी बाण चलते हैं, जो दिल को छू भी लेते हैं, और दिल को चिर भी देते है!!
Romantic Shayari
दुनिया में ऐसा कोई पुरुष नहीं है, जो कोई एक ही महिला से आकर्षित होता हो!
Romantic Shayari
चेहरे पे मेरे जुल्फों को फैलाओ किसी दिन, क्यूँ रोज गरजते हो बरस जाओ किसी दिन, खुशबु की तरह गुजरो मेरी दिल की गली से, फूलों की तरह मुझपे बिखर जाओ किसी दिन।
Romantic Shayari
छुपाना चाहता हूँ तुम्हे अपनी आग़ोश में इस क़दर, कि हवा भी गुज़रने की इज़ाजत माँगे, हो जाऊँ मैं मदहोश तुम्हारे इश्क़ में इस क़दर, कि होश भी आने की इज़ाजत माँगे।
Romantic Shayari
चलो अपनी चाहतें नीलाम करते हैं, मोहब्बत का सौदा सरे आम करते है, तुम अपना साथ हमारे नाम कर दो, हम अपनी ज़िन्दगी तुम्हारे नाम करते हैं..!
Romantic Shayari
लगाके इश्क़ की बाजी सुना है दिल दे बैठे हो, मुहब्बत मार डालेगी अभी तुम फूल जैसे हो।
Romantic Shayari
कभी-कभी तुम भी कुछ कह लिया करो, एकतरफा सुनवाई तो अदालत में भी नहीं होती!!
Romantic Shayari
इससे ज़्यादा तुझे और कितना करीब लाऊँ मैं, कि तुझे दिल में रख कर भी मेरा दिल नहीं भरता।

Your voice belongs here.

Share a thought, a poem or a story with the community.

Start writing ↗