कलरव करती सारी चिड़िया,
लगती कितनी प्यारी चिड़िया |
दाना चुगती, नीड बनाती,
श्रम से कभी न हारी चिड़िया |
भूरी, लाल, हरी, मटमैली,
श्रंग-रंग की न्यारी चिड़िया |
छोटे-छोटे पर है लेकिन,
मीलो उड़े हमारी चिड़िया ||
Please Login or Sign Up to write your book.