I Don't Have Type Of Riches
My Riches Is LIFE Forever
#SAGAR_R
#BOXER?✍️
Words for every feeling
Share your writing ↗Latest Shayari
A little shayari, a little reflection. Read words shared from the heart.
रोज़ तारों को नुमाइश में ख़लल पड़ता है
चाँद पागल है अँधेरे में निकल पड़ता है
हम से पहले भी मुसाफ़िर कई गुज़रे होंगे
कम से कम राह के पत्थर तो हटाते जाते
मोड़ होता है जवानी का सँभलने के लिए
और सब लोग यहीं आ के फिसलते क्यूं हैं
ये हादसा तो किसी दिन गुजरने वाला था
मैं बच भी जाता तो एक रोज मरने वाला था
मेरा नसीब, मेरे हाथ कट गए वरना
मैं तेरी माँग में सिन्दूर भरने वाला था
आँख में पानी रखो होंटों पे चिंगारी रखो
ज़िंदा रहना है तो तरकीबें बहुत सारी रखो
उस आदमी को बस इक धुन सवार रहती है
बहुत हसीन है दुनिया इसे ख़राब करूं
बहुत ग़ुरूर है दरिया को अपने होने पर
जो मेरी प्यास से उलझे तो धज्जियां उड़ जाएं
अपने हाकिम की फकीरी पे तरस आता है
जो गरीबों से पसीने की कमाई मांगे
जुबां तो खोल, नजर तो मिला, जवाब तो दे
मैं कितनी बार लुटा हूँ, हिसाब तो दे
फूलों की दुकानें खोलो, खुशबू का व्यापार करो
इश्क़ खता है तो, ये खता एक बार नहीं, सौ बार करो
ऐसी सर्दी है कि सूरज भी दुहाई मांगे
जो हो परदेस में वो किससे रज़ाई मांगे!!
तूफ़ानों से आँख मिलाओ, सैलाबों पर वार करो
मल्लाहों का चक्कर छोड़ो, तैर के दरिया पार करो!!
कुछ लोगो की मोहब्बत दिल में इस कदर उतर जाती है,
जब उन्हें दिल से निकालो तो जान निकल जाती है।
हमसे एक वादा करो हमे रुलाओगे नही,
हालात जो भी हों कभी हमे भुलाओगे नही,
अपनी आँखों में छुपा कर रखोगे हमको,
और फिर किसी को दिखाओगे नही।
ये जिंदगी कितनी खूबसूरत है,
बस अब आप आइये आपकी ही जरूरत है।
एहसास के दामन में आंसू गिरा कर देखो,
प्यार कितना है कभी हमे आज़मा कर देखो,
बिछड़ कर तुमसे क्या होगी दिल की हालत,
कभी किसी आईने पर पत्थर गिरा कर देखो!!
प्यार करने वाले कहते हैं,
पहला प्यार कभी भुलाया
नही जा सकता है,
तो माँ बाप का प्यार
कैसे भूल जाते है .....
क्यों मरते हो यारो सनम के लिए,
ना देगी दुपट्टा कफ़न के लिए....
मरना है तो मरो "वतन" के लिए,
तिरंगा तो मिले "कफन" के लिए....
ये तुमसे किसने कहा तुम
इश्क का तमाशा करना,
अगर मोहब्बत करते हो हमसे,
तो बस हल्का सा इशारा करना!!
इश्क सभी को जीना सीखा देता है,
वफ़ा के नाम पर मरना सीखा देता है,
इश्क नही किया तो करके देखना,
ज़ालिम हर दर्द सहना सिखा देता है।
Your voice belongs here.
Share a thought, a poem or a story with the community.
Start writing ↗