आहिस्ता चल ज़िन्दगी, अभी कई क़र्ज़ चुकाना बाकी है,
कुछ दर्द मिटाना बाकी है, कुछ फ़र्ज़ निभाना बाकी है!!
Words for every feeling
Share your writing ↗Latest Shayari
A little shayari, a little reflection. Read words shared from the heart.
आपके साथ हे दिल का साहिल,
आपका प्यार है दिल की मंजिल,
आप रहे मेरी हर खुशी में शामिल,
आप मिल जाओ तो इस दिल को,
और नहीं कुछ करना हासिल
चाहता हूँ उसका नाम लिख दूँ,
अपनी हर शायरी के साथ,
लेकिन फिर सोचता हूँ,
बहुत भोली है मेरी जान,
कहीं बदनाम न हो जाए.
तुझ से मिले न थे तो कोई आरजू न थी,
देख लिया तुझे तो तेरे तलबगार हो गए।
दिल में तेरी चाहत
लबों पे तेरा नाम है
तू मोहब्बत कर या ना कर
मेरी जिंदगी तेरे नाम है
मेरी चाहत देखनी है तो मेरे दिल पर अपना दिल रखकर देख,
तेरी धड़कन ना भड्जाये तो मेरी मोहब्बत ठुकरा देना।
तेरे हुस्न को परदे की ज़रुरत ही क्या है,
कौन होश में रहता है तुझे देखने के बाद…….!!!
दिल में है जो बात होंठों पे आने दे मुझे जज्बातों की लहरों में खो जाने दे,
आदी हो चुका हूँ मैं तेरी निगाहों का अपनी निगाहों के समंदर में डूब जाने दे।
दिल के रिश्ते का कोई नाम नहीं होता,
हर रास्ते का मुकाम नहीं होता,
अगर निभाने की चाहत हो दोनों तरफ,
तो कसम से कोई रिश्ता नाकाम नहीं होता
चूम लूं मैं लबों से अपने ये आंखे तेरी
बेचैन कर दूं मैं सारी रातें तेरी
खून बनकर समा जाऊं मैं तेरे जिस्म में
बनकर दिल तेरा मैं महसूस करूं सांसें तेरी
वक़्त फिर वही खानी दुहरा रहा है
मै तेरी आगोश में स्म रहा हूँ तू मेरी आगोश में समा रहा है
मोहब्बत का शोर नहीं सिर्फ
एक एहसास होनी चाहिए
और हमे जिनसे प्यार है बस
उन्हें पता होनी चाहिए।
हम अपने इख़्तियार की हद से गुज़र गए,
चाहा तुम्हे तो प्यार की हद से गुज़र गए,
जागी है अपने दिल में गुलाबो की आरज़ू,
जब मौसम-ए-बहार की हद से गुज़र गए…
मोहब्बत का पैगाम भेजा है तुम्हे,
इसे महज़ एक फूल न समझना,
मेरे हर एक एहसास को बयां करते है ये,
इन्हे प्यार से कबूल करना।
रुकता भी नहीं ठीक से,
चलता भी नहीं ठीक से,
यह दिल है कि तेरी याद में,
संभलता ही नहीं ठीक से
Your voice belongs here.
Share a thought, a poem or a story with the community.
Start writing ↗