होठ पे लाली नाक में बाली
वो नजरबंद जैसी है,
बस उसका नूर देख के बता दो यारो,
मेरी पसंद कैसी है!!
Writer’s notebook
Share your writing ↗The writing of Sunil Kumar
Thoughts, feelings and moments shared with the community.
प्यार और मौत से डरता है कौन, हम तो प्यार में दे देंगे जान भी कुर्बान, पहले पता तो चले, हम से प्यार करता है कौन?
प्यार का पहला, इश्क का दूसरा, और मोहब्बत का तीसरा अक्षर अधूरा होता है... इसलिए तो हम आपको चाहते हैं, क्योंकि चाहत का हर अक्षर पूरा होता है!!
प्यार तो सिर्फ प्यार है, क्या पूरा क्या आधा..
दोनों की ही चाहत बेमिसाल है,
क्या मीरा क्या राधा!!
इच्छाओं के अनुरूप जीने के लिए जुनून चाहिए,
वरना परिस्थितियां तो सदा ही विपरीत रहती है!!
मन बावरा रहता है इंतजार में, जाने क्या नशा है आपके प्यार में..
तेरी कातिल नजरों से जो टकराया होगा, मुझे नहीं लगता वो अब तक घर पहुंच पाया होगा!!
जिस्म और प्यार दोनों ही एक नारी की रूह में समाए हैं,
जिस्म तो कोई भी जबरदस्ती पा लेता है,
मगर प्यार कोई किस्मत वाला ही पता है!!
आंखों से गिरा आंसू कोई उठा नहीं सकता,
तकदीर में लिखा कोई मिटा नहीं सकता...
आप दिल की धड़कन हो हमारी,
धड़कन को कोई हमसे चुरा नहीं सकता!!
आती है जब याद तेरी तो तेरी यादों में हम खो जाते हैं,
आजकल तुझे सोचते सोचते ही हम सो जाते हैं!!
जो लम्हा साथ है.. उसे जी भर के जी लेना. "कमबख्त" ये "जिंदगी".. "भरोसे" के काबिल नहीं है!!
मिल जाता है दो पल का सुकून बंद आंखों की बंदगी में..
वरना परेशान कौन नहीं अपनी अपनी जिंदगी में!!
यादें अक्सर होती है सताने के लिए,
कोई रूठ जाता है फिर मान जाने के लिए,
रिश्ते निभाना कोई मुश्किल तो नही,
बस दिलों में प्यार चाहिए उसे निभाने के लिए!!
याद आएगी हर रोज मगर तुझे आवाज ना दूंगा, लिखूंगा तेरे लिए हर गजल मगर तेरा नाम ना लूंगा!!
तबाह हो कर भी तबाही दिखती नहीं, ये इश्क है इसकी दवा कहीं बिकती नहीं!!
जब से समझा क्या हैं ये प्यार,करने लगे तबसे किसी का इंतज़ार,मांगने लगे उन्हें दुआओं में रब से,न जाने कब होगा उस चाँद का दीदार..
Your voice belongs here.
Share a thought, a poem or a story with the community.
Start writing ↗